एक दिन बादशाह अकबर ने दरबार में आते ही दरबारियों से पूछाकिसी ने आज मेरी मूंछें नोचने की जुर्रत की। उसे क्या सज़ा दी जानी चाहिए।
दरबारियों में से किसी ने कहाउसे सूली पर लटका देना चाहिए, किसी ने कहा उसे फाँसी दे देनी चाहिए, किसी ने कहा उसकी गरदन धड़ से तत्काल उड़ा देनी चाहिए।
बादशाह नाराज हुए। अंत में उन्होंने बीरबल से पूछातुमने कोई राय नहीं दी!
बादशाह  धीरे से मुस्कराएबोलेक्या मतलब?
जहाँपनाह, ख़ता माफ हो, इस गुनहगार को तो सज़ा के बजाए उपहार देना चाहिएबीरबल ने जवाब दिया।  जहाँपनाह, जो व्यक्ति आपकी मूँछें नोचने की जुर्रत कर सकता है, वह आपके शहजादे के सिवा कोई और हो ही नहीं सकता जो आपकी गोद में खेलता है। गोद में खेलते-खेलते उसने आज आपकी मूँछें नोच ली होंगी। उस मासूम को उसकी इस जुर्रत के बदले मिठाई खाने की मासूम सज़ा दी जानी चाहिएबीरबल ने खुलासा किया।
बादशाह ने ठहाका लगाया और अन्य दरबारी बगलें झांकने लगे।


Comments

Popular posts from this blog

‘શાક સુધારવું અને સંતાન સુધારવું ઍ બેમાં ઘણો તફાવત છે સાહેબ…..

ખંભાતના વાણિયાની આ વાત...